जिला अस्पताल के पास बस, पिकअप और कार की टक्कर, चालक घायल
-
By
Admin
Published - 16 July 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के जिला अस्पताल उमाशंकर दीक्षित के पास गुरुवार को बस, पिकअप और वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार में फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस ने फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। बस की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय तक अस्पताल के सामने जाम और अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत श्रम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के जिला अस्पताल उमाशंकर दीक्षित के पास गुरुवार को बस, पिकअप और वैग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर व