11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसडीएम बदले गए
-
By
Admin
Published - 16 July 2026 23 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना ने 11 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी किए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, राजेश कुमार विश्वकर्मा को एसडीएम सदर, फाल्गुनी सिंह को एसडीएम सफीपुर, आनंद नायक को एसडीएम बीघापुर, शालिनी सिंह तोमर को एसडीएम हसनगंज और विजयेंद्र सिंह को एसडीएम पुरवा नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुष्कर नाथ चौधरी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, लोकेश कुमार को सहायक अभिलेख अधिकारी, अजेंद्र सिंह को एसडीएम (न्यायिक) उन्नाव के साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र कुमार सिंह को एसडीएम (न्यायिक) बांगरमऊ तथा कंकाक्षा अनुराग को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत श्रम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के जिला अस्पताल उमाशंकर दीक्षित के पास गुरुवार को बस, पिकअप और वैग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर व