दहेज हत्या मामले में दो वांछित गिरफ्तार, अजगैन पुलिस की कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 15 July 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। थाना अजगैन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को गंगाघाट थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शिव कुमार की तहरीर पर थाना अजगैन में दहेज हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर उपनिरीक्षक दयाराम सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम हिन्दू खेड़ा मजरा अजगैन निवासी देव नारायन (30 वर्ष) तथा रामरती (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दयाराम सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव एवं महिला कांस्टेबल दीक्षा शामिल रहीं
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैले