सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर का शिलान्यास
-
By
Admin
Published - 15 July 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधायक निधि से निर्मित होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी.आर. अंबेडकर मानव कल्याण समिति (पंजीकृत), पूरन नगर, उन्नाव की ओर से विधायक पंकज गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम नागरिकों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ सामाजिक जागरूकता भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुस्तकालय एवं वाचनालय बनने के बाद युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का बेहतर स्थान मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षिक प्रगति और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. बी.आर. अंबेडकर मानव कल्याण समिति ने जनहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में विधायक पंकज गुप्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति पुनः आभार व्यक्त किया। यह परियोजना क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैले