बाल संरक्षण और नशा रोकथाम पर पुलिस लाइन में गोष्ठी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
-
By
Admin
Published - 15 July 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस इकाई एवं जिला स्तरीय NCORD समिति से संबंधित विषयों पर गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी, बाल अपराधों की रोकथाम, बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों तथा बाल अपराध से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही जिला स्तरीय NCORD समिति की प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, सूचना संकलन, जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की रोकथाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को सभी मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैले