स्वस्थ भारत की ओर बढ़ा एक और कदम: सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्मदिवस पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
-
By
Admin
Published - 15 July 2026 64 views
रिपोर्ट- सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संयोजक मयंक बाजपेयी के नेतृत्व में वेदांत हेल्थ केयर क्लिनिक द्वारा पार्क ब्लू पैलेस, मोती नगर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि "निरोग व्यक्ति ही अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकता है। जब परिवार स्वस्थ रहेगा, तभी समाज और देश भी स्वस्थ एवं समृद्ध बनेगा। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ भारत की मजबूत नींव हैं।"
उन्होंने संयोजक मयंक बाजपेयी एवं वेदांत हेल्थ केयर क्लिनिक की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।
संयोजक मयंक बाजपेयी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अजगैन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैले