ट्रांस गंगा सिटी के प्रभावित किसानों ने निशुल्क भूखंड आवंटन की मांग उठाई
-
By
Admin
Published - 08 July 2026 69 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
ट्रांस गंगा सिटी परियोजना से प्रभावित किसानों को 2014 के समझौते के अनुसार निशुल्क विकसित भूखंड दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल और प्रदेश सचिव कैप्टन राहुल तिवारी ने जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समझौते के तहत अधिग्रहित भूमि के बदले किसानों को 6 प्रतिशत विकसित मिश्रित लैंड यूज भूखंड आवंटित किए जाने थे, लेकिन बड़ी संख्या में किसान अब भी इंतजार कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि तहसील स्तर की लंबित औपचारिकताएं तीन दिन में पूरी कराई जाएंगी तथा यूपीएसआईडीए स्तर पर भी आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। किसान नेताओं ने बताया कि जिले के करीब 1,580 किसान परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे और समयबद्ध कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर टोल प्लाजा के पास अज्ञात कार की टक्कर
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को विकास भव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ट्रांस गंगा सिटी परियोजना से प्रभावित किसानों को 2014 के समझौते के अनुस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड