घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
-
By
Admin
Published - 05 July 2026 19 views
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मनोहर नगर निवासी फैजान अली ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उनके भाइयों का पड़ोस में रहने वाले दानिश अली की पत्नी मुमताज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
फैजान के अनुसार, कुछ देर बाद मुमताज के भाई इकबाल और बाबू अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया।
हमले में फैजान की मां बदलूनिशा और बहन रौनक समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की।
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरी घटना घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकती है।
रविवार सुबह फैजान अली ने गंगाघाट कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटाई।
गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर स्थित एक दोना-पत्तल निर्माण फैक्ट्री में क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलि
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के घीनाखेड़ा गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य