दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, वृद्ध गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 05 July 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक 63 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इटकुटी गांव निवासी कमलेश (63) पुत्र रामपाल अपने साथी श्यामू के साथ बाइक से अजगैन गांव गए थे। वापस लौटते समय अजगैन-इटकुटी मार्ग पर विक्रमखेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी श्यामू को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर स्थित एक दोना-पत्तल निर्माण फैक्ट्री में क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलि
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के घीनाखेड़ा गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य