दो पक्षों में मारपीट, नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
-
By
Admin
Published - 05 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बारासगवर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विभोरा चंदनपुर निवासी धीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम उनके पिता राकेश कुमार गांव की दुकान से घरेलू सामान लेने गए थे। आरोप है कि गांव के तिराहे पर पड़ोसी संदीप पुत्र भगौती प्रसाद, सूरज और सुभाष पुत्रगण चंद्रिका प्रसाद, ललई पुत्र प्रभू तथा शिवम पुत्र रामदीन उनकी आंखों में मोटरसाइकिल की लाइट का डिपर मार रहे थे। शिकायत करने पर सभी ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के रामदीन ने आरोप लगाया कि खेत से घर लौटते समय राकेश पुत्र शिवलाल उन्हें गाली देने लगे। जब वह अपने घर पहुंचे तो धीरेंद्र पुत्र राकेश, गुड्डी पत्नी राकेश और नेहा पुत्री राकेश भी वहां आ गईं और गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर इन लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर स्थित एक दोना-पत्तल निर्माण फैक्ट्री में क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बारासगवर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलि
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के घीनाखेड़ा गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य