धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूर्व लेखपाल गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 03 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव मे अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारासगवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामकुंवर पुत्र गंगाराम (67) निवासी मकान संख्या-488, पूरन नगर, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रामकुंवर बारासगवर थाने में दर्ज एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र तथा सरकारी पद के दुरुपयोग सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उन्नाव और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में की गई। बारासगवर थाना प्रभारी धर्मेन्द्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारासगवर थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात कानपुर-लखनऊ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उन्ना