43 उर्वरक दुकानों की जांच, दो लाइसेंस निलंबित
-
By
Admin
Published - 03 July 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उन्नाव जिला प्रशासन ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। चार संयुक्त टीमों ने 43 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए, जबकि चार अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा 11 संदिग्ध उर्वरक नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि दबौली स्थित अपना बीज भंडार और न्यू इंडिया बीज भंडार बिना सूचना बंद पाए गए, जिसके चलते उनके लाइसेंस निलंबित किए गए। अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक, बिक्री और अभिलेखों की भी जांच की।
उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वितरण केवल पीओएस मशीन और फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार किया जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारासगवर थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात कानपुर-लखनऊ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उन्ना