हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 03 July 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को कमल कुमार निवासी हुसैननगर पट्टी परशुराम ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने घर के बाहर नाली साफ कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी रजत कुशवाहा गाली-गलौज करते हुए पहुंचा और विरोध करने पर छोटेलाल गुप्ता के सिर पर हमला कर दिया। मामले में थाना फतेहपुर चौरासी पर मुकदमा संख्या 220/2026 धारा 109(1), 115(2) व 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उपनिरीक्षक बाबूराम ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त रजत कुशवाहा (26) को हुलासी कुआं रोड स्थित तानसेन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारासगवर थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात कानपुर-लखनऊ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उन्ना