उन्नाव पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक निरीक्षक समेत 21 अधिकारियों के तबादले
-
By
Admin
Published - 02 July 2026 31 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने एक निरीक्षक और 20 उपनिरीक्षकों सहित कुल 21 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक माबूद रजा को थाना गंगाघाट में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई उपनिरीक्षकों को थानों और चौकियों का नया प्रभार सौंपा गया है। कई चौकी प्रभारियों को हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है।
एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम सीताराम कॉलोनी के पास
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार को 33 केवी अजगैन लाइन पर प्रस्तावित मरम