टीईटी-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 03 July 2026 4 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम पाली में डीएसएन इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोतीनगर पहुंचकर कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी निगरानी, स्कैनिंग प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपजिलाधिकारी आनंद नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभि
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारासगवर थाना
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात कानपुर-लखनऊ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए उन्ना