उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
-
By
Admin
Published - 29 June 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कमलेश (27) पुत्र महेश निवासी कटियान गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह कमलेश का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर देखने पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 लेखपा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हाद