बीघापुर तहसील में 15 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले
-
By
Admin
Published - 29 June 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव की बीघापुर तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार गणेश सिंह ने सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार रूबी कुमारी को धनकौली, अभिषेक कुमार को पाटन-दुबाई, पंकज कुमार को सारुखेड़ा-रावतपुर और राकेश बाबू को रावतपुर-जयराजमऊ का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा तनवीर अहमद, आयुष पटेल, अमर सिंह, विशाल निर्मल, जितेंद्र कुमार यादव, संजीव पाण्डेय, शुभम शुक्ला, सुनील सिंह, आकाश शुक्ला और रविकांत के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। तहसीलदार ने सभी लेखपालों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित राजस्व निरीक्षकों को कार्यभार हस्तांतरण कर उसकी रिपोर्ट तत्काल कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 लेखपा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हाद