फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 29 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में बेटे को फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। हादसा बजेहरा गांव मोड़ के पास हुआ, जहां कानपुर के बर्रा निवासी 60 वर्षीय अन्नू बाजपेई अपने बेटे वैभव के साथ बाइक से लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
बताया गया कि वैभव सोमवार सुबह लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एक कॉलेज में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद पिता-पुत्र बाइक से वापस कानपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अन्नू बाजपेई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 लेखपा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हाद