ऑटो सेंटर में लगी आग, छह बाइक जलकर राख, आठ लाख का नुकसान
-
By
Admin
Published - 29 June 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बंदी पुरवा मोड़ स्थित अमित ऑटो सेंटर में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सर्विसिंग के लिए खड़ी छह मोटरसाइकिलें, करीब दो हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक अमित ने आग से लगभग आठ लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दही थाना क्षेत्र के कटियान गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के अंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव की बीघापुर तहसील में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15 लेखपा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हाद