गंगा की कटान से शिवराजपुर-दबौली मार्ग क्षतिग्रस्त, डीएम ने किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 27 June 2026 10 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव मे गंगा नदी की मुख्य धारा में तेज कटान के कारण फतेहपुर-84 क्षेत्र के शिवराजपुर-दबौली मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव की तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने सड़क कटान रोकने के लिए बोल्डर से तटबंध निर्माण, सड़क सुरक्षा और संभावित प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी बांगरमऊ को प्रभावित गांवों का सर्वे कराने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव में शनिवार दोपहर जामुन तोड़ते समय प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव के पास उन्नाव-संडीला मार्ग पर शुक्र
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे गंगा नदी की मुख्य धारा में तेज कटान के कारण फतेह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज तहसील क्षेत्र स्थित फरहदपुर की प्रसिद्ध आम मंडी में शनिवार को भी