जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर, मौत से परिवार में मचा कोहराम
-
By
Admin
Published - 27 June 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव में शनिवार दोपहर जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुन्ना के बेटे तरुण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तरुण घर के पास लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले एक निजी क्लीनिक और बाद में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव में शनिवार दोपहर जामुन तोड़ते समय प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव के पास उन्नाव-संडीला मार्ग पर शुक्र
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे गंगा नदी की मुख्य धारा में तेज कटान के कारण फतेह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज तहसील क्षेत्र स्थित फरहदपुर की प्रसिद्ध आम मंडी में शनिवार को भी