फरहदपुर आम मंडी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
-
By
Admin
Published - 27 June 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
हसनगंज तहसील क्षेत्र स्थित फरहदपुर की प्रसिद्ध आम मंडी में शनिवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने मंडी के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा आम और अन्य सामान प्रभावित हो गया।
घटना के समय मंडी में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और आढ़ती मौजूद थे। आग की लपटें उठती देख लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक दिया।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव में शनिवार दोपहर जामुन तोड़ते समय प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव के पास उन्नाव-संडीला मार्ग पर शुक्र
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे गंगा नदी की मुख्य धारा में तेज कटान के कारण फतेह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज तहसील क्षेत्र स्थित फरहदपुर की प्रसिद्ध आम मंडी में शनिवार को भी