अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 26 June 2026 12 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास शाम करीब छह बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, हाफिजाबाद से अपने गांव मटुकरी लौट रहे तत्वीर अली (23) पुत्र फरजान अली और रफीक (34) पुत्र पीरगुलाम की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के मटुकरी गांव के निवासी हैं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांडी गांव में शनिवार दोपहर जामुन तोड़ते समय प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव के पास उन्नाव-संडीला मार्ग पर शुक्र
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव मे गंगा नदी की मुख्य धारा में तेज कटान के कारण फतेह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज तहसील क्षेत्र स्थित फरहदपुर की प्रसिद्ध आम मंडी में शनिवार को भी