नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
-
By
Admin
Published - 08 June 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर श्रीनगर में रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बालूघाट चौकी क्षेत्र में मंदिर के सामने स्थित नाले के पास की है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले के किनारे आवारा कुत्ते शव को नोच रहे थे। यह देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बालूघाट चौकी पुलिस ने भीड़ को हटाकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शव काफी समय से नाले में पड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।
चौकी इंचार्ज अरुण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कस्बे में जमीन विवाद को लेकर ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात चो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर श्रीनगर में रविवार दोपहर एक अज्ञा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावअजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की