तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
-
By
Admin
Published - 08 June 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा कत्था फैक्ट्री के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान ग्राम भौली निवासी अमन (23) पुत्र जय कारण सिंह उर्फ लाला के रूप में हुई है। बताया गया कि अमन अपने मित्र राजेंद्र के साथ बाइक से एक जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेंद्र का उपचार जारी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कस्बे में जमीन विवाद को लेकर ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात चो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर श्रीनगर में रविवार दोपहर एक अज्ञा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावअजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की