यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, पारदर्शी आयोजन के दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 08 June 2026 57 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीना ने 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचलगंज, एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज तथा अटल बिहारी इंटर कॉलेज उन्नाव में सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सभी सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कस्बे में जमीन विवाद को लेकर ह
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगंगाघाट क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात चो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर श्रीनगर में रविवार दोपहर एक अज्ञा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावअजगैन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की