मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 06 June 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
हसनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 6 जून को मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गढ़ी फतेहाबाद तिराहे के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आलोक सिंह (22) निवासी अमोइया, अनुज सिंह (21) निवासी सराय मलकादीम तथा एक 17 वर्षीय बाल अपचारी के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिव
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह एव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के बिजली के तार और मोटरसाइकिल के
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव तहसील सदर परिसर में शनिवार को खादी एवं ग्रामो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवको
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड न