चोरी के बिजली तार व मोटरसाइकिल समेत शातिर चोर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 06 June 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के बिजली के तार और मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को बिजली के तार चोरी तथा मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मुकदमे कोतवाली सदर में दर्ज किए गए थे। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरएसएस भवन गदनखेड़ा के पास से अभियुक्त अमित गौतम (20) निवासी ग्राम नाना टिकर, थाना अजगैन को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हैवेल्स कंपनी का चोरी किया गया बिजली का तार तथा चोरी की मोटरसाइकिल (यूपी 35 बीके 7760) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिव
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह एव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के बिजली के तार और मोटरसाइकिल के
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव तहसील सदर परिसर में शनिवार को खादी एवं ग्रामो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवको
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड न