मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण, रिंग रोड के लिए मकान गिराने पहुंची टीम लौटी
-
By
Admin
Published - 06 June 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड निर्माण परियोजना की जद में आ रहे मकानों को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को शनिवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रभावित परिवारों ने बिना मुआवजा प्राप्त किए अपने मकान गिराने से साफ इनकार कर दिया, जिससे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकनी पड़ी।
राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ गांव पहुंची थी। कार्रवाई की तैयारी होते ही मकान मालिक और उनके परिजन विरोध में उतर आए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक भूमि और मकानों का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक वे अपने आशियाने नहीं गिराने देंगे।
स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई स्थगित कर दी और नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने पहले मुआवजा भुगतान और उसके बाद ही मकान हटाने की मांग दोहराई। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। काफी देर चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और टीम वापस लौट गई।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिव
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह एव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने चोरी के बिजली के तार और मोटरसाइकिल के
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव तहसील सदर परिसर में शनिवार को खादी एवं ग्रामो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हसनगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवको
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड न