साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने परखी पुलिस बल की तैयारी, दंगा नियंत्रण का कराया पूर्वाभ्यास
-
By
Admin
Published - 05 June 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया। परेड में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। एसएसपी ने जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए उन्हें जनता के प्रति बेहतर व्यवहार और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।
परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर पीआरवी वाहन, बैरक, मेस तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने और भोजन व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती विनी सिंह भी मौजूद रहीं।
इसके बाद परेड ग्राउंड में दंगा एवं बलवा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को रबर बुलेट गन, आंसू गैस, एंटी राइट गन, हैंड ग्रेनेड और टियर स्मोक सेल के उपयोग की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड वाहनों के संचालन का भी प्रदर्शन किया गया। एसएसपी ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास से पुलिस बल किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव तैयार रहता है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव/कानपुर। उन्नाव की युवती के अपहरण औ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दिल्ली और नोएडा में हाल में हुई आग की घटनाओं के बाद उन्नाव प्रशासन जन स
-
सार्थक संवाददाता सफीपुर (उन्नाव) उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक समाचारउन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) की लिखित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना कोतवाली सदर की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्य