साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 70 हजार रुपये
-
By
Admin
Published - 05 June 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना कोतवाली सदर की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए 70 हजार रुपये वापस कराए हैं। पूरन नगर निवासी गजेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 नवंबर 2025 को फोनपे के माध्यम से उनके साथ 89,348 रुपये की साइबर ठगी हुई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर धनराशि रिकवर कराने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 70 हजार रुपये वापस आ गए। रकम मिलने पर गजेंद्र सिंह ने उन्नाव पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव/कानपुर। उन्नाव की युवती के अपहरण औ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव दिल्ली और नोएडा में हाल में हुई आग की घटनाओं के बाद उन्नाव प्रशासन जन स
-
सार्थक संवाददाता सफीपुर (उन्नाव) उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक समाचारउन्नाव उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (एनरोलमेंट-2025) की लिखित
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना कोतवाली सदर की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्य