अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के असोहा क्षेत्र अंतर्गत जबरेला गांव निवासी ऑटो चालक गोविंद राजपूत (45) की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मोरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कंचनपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार गोविंद देर रात तक ऑटो चलाकर घर लौटते थे। ग्रामीणों का कहना है कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। गोविंद अपने पीछे पत्नी प्रेमा और तीन बेटियों काजल, शिल्पी व लक्ष्मी को छोड़ गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष उनके 14 वर्षीय इकलौते बेटे रौनक की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी राहुल निषाद की संदिग्
-
आरोपी ने कबूला जुर्म, नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों की भूमिका जांच के घेरे मेंसोमेन्द्र नाथ 
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष के खिलाफ हुई जांच में पांच आर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के असोहा क्षेत्र अंतर्गत जबरेला गांव निवासी ऑटो चालक गोविंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अजय कुमार शर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बुधवार को