सीएमओ अजय कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा शुरू
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अजय कुमार शर्मा ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी। कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी राहुल निषाद की संदिग्
-
आरोपी ने कबूला जुर्म, नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों की भूमिका जांच के घेरे मेंसोमेन्द्र नाथ 
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष के खिलाफ हुई जांच में पांच आर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के असोहा क्षेत्र अंतर्गत जबरेला गांव निवासी ऑटो चालक गोविंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अजय कुमार शर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बुधवार को