रिंग रोड के लिए चला बुलडोजर, बाधक मकान हटाए गए
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 33 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बुधवार को सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में बड़ी कार्रवाई की। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को प्रशासनिक निगरानी में बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सुबह से ही मौके पर तैनात रही तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड परियोजना शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी उद्देश्य से परियोजना की जद में आने वाले निर्माणों को नियमानुसार हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपालों समेत राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि रिंग रोड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की गई है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी राहुल निषाद की संदिग्
-
आरोपी ने कबूला जुर्म, नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों की भूमिका जांच के घेरे मेंसोमेन्द्र नाथ 
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष के खिलाफ हुई जांच में पांच आर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के असोहा क्षेत्र अंतर्गत जबरेला गांव निवासी ऑटो चालक गोविंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अजय कुमार शर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बुधवार को