राज्य मंत्री रजनी तिवारी बनीं उन्नाव की प्रभारी मंत्री
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने हरदोई की शाहाबाद विधानसभा से विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को उन्नाव जिले का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। शासन की नई सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह कन्नौज जिले की प्रभारी मंत्री थीं।
प्रभारी मंत्री के रूप में रजनी तिवारी अब उन्नाव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की समीक्षा तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की निगरानी करेंगी। वर्ष 2008 में राजनीति में सक्रिय हुईं रजनी तिवारी चार बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने 2017 और 2022 में शाहाबाद विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी राहुल निषाद की संदिग्
-
आरोपी ने कबूला जुर्म, नर्सिंग होम संचालक समेत तीन लोगों की भूमिका जांच के घेरे मेंसोमेन्द्र नाथ 
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष के खिलाफ हुई जांच में पांच आर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के असोहा क्षेत्र अंतर्गत जबरेला गांव निवासी ऑटो चालक गोविंद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अजय कुमार शर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने बुधवार को