सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बरगदिया बाबा के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे।
हादसे में सूरज की पत्नी लक्ष्मी (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज और उनकी छोटी बहन सुभाषि बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी की शादी फरवरी में हुई थी और वह हैदराबाद की रहने वाली थीं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा