तय समय के बाद खाद बिक्री पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। कार्रवाई के बाद जिले के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पुरवा क्षेत्र के यादव ब्रदर्स और गंजमुरादाबाद क्षेत्र की हरईपुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने रात 8 बजे के बाद पीओएस मशीन से किसानों को खाद वितरित की। जबकि शासन की ओर से उर्वरक वितरण का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। जिला कृषि अधिकारी ने इसे कालाबाजारी की श्रेणी में मानते हुए सख्त कदम उठाया।
कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री खाद न दी जाए और निर्धारित समय के भीतर ही बिक्री की जाए। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा