लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इनोवा हादसा, अयोध्या के आठ लोग घायल
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अयोध्या के आठ लोग घायल हो गए। हादसा मेहंदी नगर गांव के पास हुआ, जहां मथुरा से अयोध्या जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया गया कि चालक गोविंद मिश्रा ट्रक को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे और कार पुलिया से जा भिड़ी। हादसे में गंगा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि चालक समेत अन्य यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सभी घायल अयोध्या के राम जन्मभूमि क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा