पुलिस ने खोला अंतरराज्यीय लूट गिरोह का राज, पांच आरोपी गिरफ्तार / लूटा गया कंटेनर, 47 फ्रिज, 40 स्प्लिट एसी व अवैध तमंचा बरामद
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 10 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने ट्रक चालक से लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने चालक को घायल कर गोदरेज कंपनी के 77 फ्रिज और 40 स्प्लिट एसी से भरा कंटेनर लूट लिया था। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस ने लूटा गया कंटेनर, 47 फ्रिज, 40 स्प्लिट एसी और अवैध तमंचा बरामद किया है। जांच में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन बिहार और कुशीनगर तक पहुंची। मुख्य आरोपी छोट्टन चौधरी को नवाबगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि खुलासे में शामिल पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा