उन्नाव पुलिस मुठभेड़ में लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने ट्रक चालक को घायल कर ट्रक लूटने की घटना में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और थाना अजगैन पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के नवाबगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोट्टन चौधरी (25) निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने थाना अजगैन में दर्ज ट्रक लूट प्रकरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा