भीषण गर्मी में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे जवानों को मिली राहत, बांटे गए छाते और पानी की बोतलें
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रहे पीआरडी और होमगार्ड जवानों को राहत देने के लिए शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विशेष पहल की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को गर्मी से बचाव के लिए छाते और पानी की बोतलें वितरित कीं।
इस दौरान जवानों को गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने जवानों से पर्याप्त पानी पीने और धूप में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय और प्रभारी निरीक्षक यातायात समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जवानों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। भीषण गर्मी के बीच पुलिस विभाग की यह पहल ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए राहत लेकर आई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा