उन्नाव में खाद्य विभाग का बड़ा शिकंजा: गंदगी में बन रही आइसक्रीम का भंडाफोड़, 31 किलो नष्ट
-
By
Admin
Published - 30 May 2026 12 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गर्मी के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उन्नाव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने जिले के कई आइसक्रीम निर्माण और बिक्री केंद्रों पर छापेमारी कर गंदगी और अनियमितताओं का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 31 किलो संदिग्ध आइसक्रीम और आइसक्रीम मिश्रण को मौके पर ही नष्ट कराया गया, जबकि 12 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गंगाघाट, शुक्लागंज और बेथर क्षेत्र में शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों में लाइसेंस संबंधी खामियां और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन मिला। गंगाघाट में 4 किलो, बेथर में 15 किलो और शुक्लागंज में 12 किलो आइसक्रीम नष्ट कराई गई।
विभागीय जांच में शुक्लागंज के एक प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी मिलने पर कारोबार बंद रखने का नोटिस भी जारी किया गया। खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से जिले में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में निर्धारित समय के बाद किसानों को उर्वरक बेचने के मामले में कृ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में अय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार तड़के बड़ी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। हा