उन्नाव में अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 28 May 2026 15 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने 27-28 मई की रात जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 545 वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान 26 वाहन ओवरलोड मिले, जिनका चालान किया गया। वहीं 17 ओवरलोड वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरुद्ध कर दिया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट, नंबर मिटाकर और नंबर पर कालिख पोतकर चल रहे 22 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 18 वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थानों में खड़ा करा दिया।
कार्रवाई में एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी मनीष और संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। अधिकारियों ने देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर जांच की। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और नियम विरुद्ध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में शारदा नहर में नहाने गए एक युवक की डूबन
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत, उल्लास और भाईचार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार से 30 मई त
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में भाजपा नगर मंडल की ओर से मोती नगर स्थित एक गेस्ट हाउस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन