शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
-
By
Admin
Published - 28 May 2026 7 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में शारदा नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान राम सिंह खेड़ा मजरा निवासी विवेक सिंह (38) के रूप में हुई है।
बताया गया कि विवेक सिंह रग्घाखेड़ा और दोस्तीनगर पुलिया के बीच स्थित शारदा नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकलवाया।
परिजनों ने बताया कि विवेक परिवार में सबसे छोटे थे। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी पांच वर्षीय बेटी नव्या है। पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में शारदा नहर में नहाने गए एक युवक की डूबन
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत, उल्लास और भाईचार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार से 30 मई त
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में भाजपा नगर मंडल की ओर से मोती नगर स्थित एक गेस्ट हाउस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन