उन्नाव में 30 मई तक ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सावधानी बरतने की अपील
-
By
Admin
Published - 28 May 2026 7 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार से 30 मई तक तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित खराब मौसम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
घनश्याम मीणा ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। तेज आंधी के समय खिड़की-दरवाजे सुरक्षित रखें और खुले में रखी हल्की वस्तुओं को बांधकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
प्रशासन ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों से दूर रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, तालाब और ऊंचे स्थानों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों और पशुपालकों को फसल, कृषि उपकरण और पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में सहायता के लिए 108, 112, 101 और 1077 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में शारदा नहर में नहाने गए एक युवक की डूबन
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत, उल्लास और भाईचार
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार से 30 मई त
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव में भाजपा नगर मंडल की ओर से मोती नगर स्थित एक गेस्ट हाउस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन