सुशांत गोल्फ सिटी दुष्कर्म कांड: जौनपुर के दो आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम
-
By
Admin
Published - 26 May 2026 16 views
सार्थक संवाददाता, लखनऊ
राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिल्ली में पढ़ाई कर रही जौनपुर निवासी 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जौनपुर निवासी शिवम यादव, सन्नी यादव और उनके एक अज्ञात साथी ने उसके साथ गलत काम किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को करीब चार-पांच वर्षों से जानते थे और दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार मुकदमा संख्या 328/2026 में वांछित शिवम यादव निवासी बरहीपुर थाना जलालपुर और सन्नी यादव निवासी जंगीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, लखनऊराजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिल्ली में पढ़ाई कर रही जौन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर थाना अचलगंज पुलिस द
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे प्रसाद बांट रही दो मासूम बच्चियां तेज रफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्ये
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में जिला स्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्या