जनचौपाल में उमड़ी भीड़, सत्येंद्र बारी ने सुनीं समस्याएं
-
By
Admin
Published - 26 May 2026 7 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने विशाल जनचौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने व्यक्तिगत, राजस्व, पुलिस और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। जनचौपाल के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
सत्येंद्र बारी ने कहा कि गरीब, पिछड़े और शोषित लोगों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला महसूस न करे, इसके लिए लगातार जनचौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में घनश्याम मीणा समेत तहसीलदार, थाना अध्यक्ष और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेनू, बाल शंकर त्रिपाठी, अनिल लोहिया, संजय गुप्ता, अमित सोनी, आलोक कुशवाहा, राजू शाहू समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, लखनऊराजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिल्ली में पढ़ाई कर रही जौन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर थाना अचलगंज पुलिस द
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे प्रसाद बांट रही दो मासूम बच्चियां तेज रफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्ये
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में जिला स्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्या