प्रसाद बांट रहीं दो बच्चियों को ट्रक ने रौंदा, हालत गंभीर
-
By
Admin
Published - 26 May 2026 37 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे प्रसाद बांट रही दो मासूम बच्चियां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा दोपहर करीब तीन बजे करोवन मोड़ रूस्तमपुर के पास हुआ। बताया गया कि सीमेंट से लदा ट्रक परियर रोड से उन्नाव की ओर जा रहा था। बाबू खेड़ा चौराहे के पास प्रसाद वितरण कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी बच्चियों को टक्कर मारते हुए निकल गया।
घायलों की पहचान 10 वर्षीय रोशनी और 8 वर्षीय माही के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, लखनऊराजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिल्ली में पढ़ाई कर रही जौन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जेठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर थाना अचलगंज पुलिस द
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे प्रसाद बांट रही दो मासूम बच्चियां तेज रफ
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्ये
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने विकास भवन सभागार में जिला स्
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्या