29वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
-
By
Admin
Published - 25 May 2026 11 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जनपद उन्नाव के प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में सोमवार को 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (महिला/पुरुष) लखनऊ जोन का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय मजबूत होता है, जो पुलिस सेवा में बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।
उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों की महिला और पुरुष पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह के बीच प्रतियोगिता का आगाज गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावजनपद उन्नाव के प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 20 पौवा
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर शु