सड़क हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर
-
By
Admin
Published - 25 May 2026 0 views
सार्थक संवाददाता / उन्नाव
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंती में जा गिरी थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले गई, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान केशरीखेड़ा मजरा डहरौली निवासी 30 वर्षीय राजू पुत्र रज्जन के रूप में हुई है। बताया गया कि राजू अपनी बहन की 22 जून को होने वाली शादी की तैयारियों के सिलसिले में बिरसिंही गांव हलवाई और टेंट बुक करने गया था। उसके साथ 18 वर्षीय चचेरा भाई दीपक पुत्र ओमप्रकाश भी मौजूद था।
परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बहुद्दीनपुर गांव के पास मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावजनपद उन्नाव के प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 20 पौवा
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए स
-
सार्थक संवाददाता / उन्नावउन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर शु